CG : राजधानी में होली के जश्न के बीच युवक की हत्या, इलाके मे... - CG Sandesh

CG : राजधानी में होली के जश्न के बीच युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद होली के जश्न के बीच हत्या की वारदात हुई है. भठागांव इलाके में अज्ञात आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. युवक की लाश सोनकर बाड़ी में पड़ी हुई मिली. युवक के शरीर पर 12 से ज्यादा वार के निशान मिले हैं. इस हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.


जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. भाठागाव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर की लाश सोनकर बाड़ी भाठागांव इलाके में पड़ी मिली. जिसके बाद इलाके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक शराब भट्टी में काम करता था. फिलहाल हत्या के आरोपी और हत्या का कारण दोनों अज्ञात हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें