छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 2 से ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का बढ़ोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने के कारण सोमवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। अंबिकापुर जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में ओले भी गिरे। मैनपाट इलाके में तो ओले गिरने से बर्फ की चादर बिछ गई। कवर्धा जिले में भी अचानक मौसम बदल गया। सोमवार को शाम होते ही ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश होने लगी।



वहीं, रायपुर के आउटर में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बूदांबांदी हुई। सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां सबसे ज्यादा 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बता दें कि सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 37.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया । जिले में चुभने वाली गर्मी महसूस हुई, हालांकि दोपहर बाद अंधड़ चलने के कारण रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें