नवविवाहिता ने की खुदकुशी...बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव..... - CG Sandesh

नवविवाहिता ने की खुदकुशी...बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव...जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा: जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार नव विवाहिता युवती की शादी महज 8 महीने पहले ही हुई थी. नव विवाहिता की लाश शौचालय में फंदे में लटकी मिली है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना मानिकपुर पुलिस चौकी की है.


 जानकारी के अनुसार, नव विवाहिता महिला की आठ माह पहले ही शादी हुई थी. नव विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने मायके वालों से फ़ोन पर बात कि थी. उसने सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इस घटना के बाद नव विवाहिता के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगया है कि उनकी बेटी को दहेज और खाने पीने के लिए ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें