ED की कस्टडी में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल ग... - CG Sandesh

ED की कस्टडी में बिगड़ी अरविंद केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल गिरा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। बता दें कि वह अभी ED की कस्टडी में है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बहुत खतरनाक है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।


पत्नी ने भी बताई थी खराब तबीयत की बात

बता दें कि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली शराब घोटाले के आरोपों पर ED की कस्टडी में है। CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा कि मैं मंगलवार को अपने पति से मिलने गई। वे डायबिटीज से जूझ रहे हैं। उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहे, लेकिन निश्चय दृढ़ है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को हिरासत में लिया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में हुई है। अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें