मानवता शर्मसार : बुजुर्ग महिला के साथ युवक और महिला ने किया ... - CG Sandesh

मानवता शर्मसार : बुजुर्ग महिला के साथ युवक और महिला ने किया अत्याचार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने देनी वाली एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग पर अत्याचार कर रहा है। इसे देखकर हर किसी का दिल पसीज गया।  


अत्याचार करने वाला युवक का नाम दीपक सेन है, जो बरखेड़ी में सैलून चलाता है। दीपक बुजुर्ग महिला का बेटा है।

बताया जा रहा है कि युवक बुजुर्ग पर आये दिन मारपीट करता था। एक दिन किसी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसे किसने वायरल किया, इसकी  जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लोग ये वीडियो देखने के बाद युवक और उनकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात है कि पुलिस क्या इस मामले में कार्रवाई करती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें