आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 16 सुपरवाइजरों को किया बर्खास्त,... - CG Sandesh

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 16 सुपरवाइजरों को किया बर्खास्त, मचा हड़कंप

 रायपुर। प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की शिकायत पर अब आबकारी विभाग काफी सख्त हो गया है। शिकायत की जांच में दोषी पाये गये 16 सुपरवाइजरों को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। दरअसल रायपुर के कई शराब दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की शिकायत हो रही थी।

इस शिकायत पर विभाग ने गंभीरता दिखायी और 16 सुपरवाइजरों को बर्खास्त कर दिया। कार्रवाई के बाद शराब दुकानों में हड़कंप मंचा है। इस मामले में आबकारी उपायुक्त विकास गोस्वामी ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक ओवररेट की शिकायत पर जांच करायी गयी थी। कई जगहों पर ये जांच सही पायी गयी है, जिसके बाद अब विभाग ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।


माना जा रहा है कि इसी तरह की शिकायतों पर अन्य जगहों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इधर कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें