इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी क़िस्त - CG Sandesh

इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की दूसरी क़िस्त

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से घोषणा करते हुए कहा, कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को आएगी। बता दें कि राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त की राशि 7 मार्च को ट्रांसफर की गई थी। वहीं, इस बार दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को दिए जाने की घोषणा की गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा छत्तीसगढ़ शासन निभा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें