कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी प्रवेश पर किरण देव सिंह ने क... - CG Sandesh

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी प्रवेश पर किरण देव सिंह ने कहा,कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी में घुटन हो रही है

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव गुरुवार को बस्तर दौरे से वापस रायपुर लौटे. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए देव ने कहा कल प्रथम चरण का नामांकन हुआ. इस दौरान बस्तर लोकसभा के सभी कार्यकर्ता और संभाग के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे. अच्छा वातावरण है. जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है. बस्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में प्रवेश करने को लेकर देव ने कहा कि पूरे प्रदेश का यही वातावरण है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी में घुटन सी हो रही है. कांग्रेस पार्टी में न कोई नियम है न कुछ है. कल करीब 2 हजार की संख्या में लोगों ने भाजपा ने प्रवेश किया है.



कांग्रेस के प्रतिशोध वाले बयान पर किरण देव ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है कांग्रेस ने 5 साल में दिखाया है. बीजेपी का संघठन और सरकार दोनों हमेशा जानता के बीच में रहते हैं. कांग्रेस के पीडीएस वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीडीएस को लेकर कांग्रेस का क्या कमाल है. हमारी सरकार ने यह संचालित किया था. कांग्रेस ने किया ही क्या है. वादे किए हैं जो पूरे नहीं किए. जानता ने 5 साल में नकार दिया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें