छत्तीसगढ़: 2 दिन मौसम में होगा बदलाव, वज्रपात का अलर्ट  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: 2 दिन मौसम में होगा बदलाव, वज्रपात का अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। जिस वजह से राजधानी के कई जगहों पर अंधड़, वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। जिससे छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। इस बदले हुए मौसम के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 31 मार्च से मौसम बदलाव की संभावना जताई है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है।




साथ ही 31 मार्च से कुछ स्थानों पर अंधड़, वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। बदले मौसम की वजह से प्रदेश के मध्य भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। तो वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को राजनांदगांव में 40, रायपुर में 39.5 , बिलासपुर में 38.6, दुर्ग में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें