माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में अचानक से बिगड़ी थी तबी... - CG Sandesh

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में अचानक से बिगड़ी थी तबीयत

बांदा। यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। मंगलवार की अपेक्षा आज मुख्तार अंसारी की हालत ज्यादा खराब है। सूत्रों के अनुसार उसे हार्ट अटैक आया है।

 


इससे पहले मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उसे स्टूल सिस्टम की समस्या थी. 14 घंटे ICU में रखकर इलाज किया गया था. बता दें, मुख्तार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जेल में डॉक्टर के सामने भी उसकी स्थिति ठीक नहीं थी. उसे उल्टी हुई और पुराने डॉक्टर को बुलाया गया. इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. शुरुआती स्टेज पर डॉक्टर को हार्ट अटैक जैसी स्थिति लगी. इसके बाद सिचुएशन कंट्रोल न होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. मुख्तार की हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टरों की पूरी टीम मुख्तार अंसारी के इलाज में लगाई गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें