चुनावी प्रशिक्षण की तिथि बदली, मसीही समाज ने माना आभार - CG Sandesh

चुनावी प्रशिक्षण की तिथि बदली, मसीही समाज ने माना आभार

रायपुर। प्रदेश में अब लोकसभा चुनाव का प्रशिक्षण अप्रैल में होगा। राज्य के हजारों मसीहियों ने लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण की तिथि बदलने की मांग की थी। 29 मार्च को प्रभु यीशु का बलिदान दिवस गुड – फ्राइडे है। 30 मार्च को मौन प्रार्थना दिवस और 31 मार्च को प्रभु यीश का पुनरूत्थान पर्व ईस्टर है। रायपुर समेत कई जिलों इसी दौरान चुनाव प्रशिक्षण रखा गया था।

 


छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस और प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने सीईओ रीना बाबा साहब कंगाले व कलेक्टरों को पत्र लिखकर मांग की थी कि प्रशिक्षण की तिथियों में परिवर्तन किया जाए। लॉरेंस और पॉल ने मसीही समाज की और से सीईओ कार्यालय का आभार मानते हुए कृतज्ञता व्यक्त की है। हाल ही में मसीहीजनों का 40 दिनों का उपवासकाल पूरा होने के बाद सोमवार से दुख भोग सप्ताह चल रहा है। विश्वभर के साथ भारत व छत्तीसगढ़ में हर मसीही के लिए ये दिन आत्मिक और भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस वजह से चुनाव आयोग व सीईओ से आग्रह गया था कि वे मसीहीजनों की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए प्रशिक्षण की तिथियों को आगे बढ़ाने का आदेश जारी करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें