झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है: विकास म... - CG Sandesh

झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है: विकास मरकाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कवासी लखमा बस्तर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि मैं बेटे के लिए दुल्हन लाने गया था, लेकिन पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया. ये बस्तर की जनता का अपमान है. कवासी लखमा की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है.

विकास मरकाम ने कहा कि झीरम के अपराधियों को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. अपने निश्चित हार को देख कर कवासी लखमा घबरा गए हैं. बस्तर के लोग पूछ रहे हैं. तेंदूपत्ता का बोनस और सुविधाएं बंद कर दी गई. बस्तर के लोगों का हक मारा गया है. उन्होंने कहा, चरणदास महंत ने कवासी लखमा को बस्तर का सबसे बड़ा नेता बताया है. क्या दीपक बैज को नीचा दिखाने के लिए ऐसा बयान दिया? चरणदास महंत का पुराना वीडियो कवासी लखमा को चुप कराते, मारने की कोशिश नजर आए थे. क्या महंत कवासी लखमा से माफी मांगेंगे?


मीडिया को संबोधित करते हुए BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि सबसे ज्यादा चर्चित पूर्व सीएम भूपेश बघेल की हैं. जो स्व मैं और मेरा की राजनीति करते हैं. सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ की भू-संपदा को लूटा. आज अनेक नेता और अधिकारी जेल में है या बेल में है. आज विपक्ष में हैं तो भी यही भाव बना हुआ है. पहले बोले की चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जब पार्टी ने कहा तो समझ गए कि रायपुर और दुर्ग में जीत नहीं सकते.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें