भूपेश राज में शराब दुकानों में होते थे दो काउंटर, एक राज्य स... - CG Sandesh

भूपेश राज में शराब दुकानों में होते थे दो काउंटर, एक राज्य सरकार और दूसरा सोनिया-राहुल का : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने करप्शन की सारी हदें पार कर दी थी। भूपेश राज में भ्रष्टाचार और शराब घोटाले के दो काउंटर थे। एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में तो दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल के खाते में जाता था। बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया था, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं, कांग्रेस अब डूबती हुई जहाज है,लोकसभा चुनाव में उसे प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं।


मुख्यमंत्री साय ने बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि महादेव सट्टा ऐप बंद न हो, चलता रहे इसके लिए भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। जिस पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। ये छत्तीसगढ़ के लिए कितनी शर्म की बात है। कांग्रेस सरकार ने महादेव सट्टा ऐप से प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कार्यों और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है।

छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है इसलिए प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण से पूरे छत्तीसगढ़ वासी खुश हैं और गौरवान्वित हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें