छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: केंद्र के खिलाफ सभी जिलों... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: केंद्र के खिलाफ सभी जिलों में होगा विरोध-प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 30 मार्च यानि आज प्रदेश में सड़क पर उतरेगी। लोकसभा चुनावों के बीच सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकालेगी। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी भारतीय लोकतंत्र को विफल करने के लिए विपक्षी दलों का दमन कर रही है। विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए षड़यंत्र रच रही है।

पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए नोटिस दिया गया। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

 


मामले में कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें