CG IT Raid: बीजेपी नेता और बिल्डर के घर और ऑफिस में आईटी ने ... - CG Sandesh

CG IT Raid: बीजेपी नेता और बिल्डर के घर और ऑफिस में आईटी ने दी दबिश

दुर्ग। जिले में मशहूर बिल्डर्स व भाजपा नेता के घर और दफ्तरों में आईटी की टीम ने दबिश दी है. दुर्ग के पुलगांव में स्थित अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर आईटी के 12 से ज्यादा अधिकारियों ने दबिश दी है. यहां आठ गाड़ियों में 20 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे हैं.


मनोज राजपूत जमीन की खरीदी बिक्री के लिए जाने जाते हैं. मनोज राजपूत ने वर्तमान में एक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म भी बनाया था, जिसमें वे मुख्य भूमिका में थे. वहीं उनके ही रिश्तेदार द्वारा उन पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था. बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ अहम और प्रमुख दस्तावेज भी मिले हैं, जिसको लेकर आईटी की टीम पूछताछ कर रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें