इलाके में दहशत : नक्सलियों का तांडव,चार ट्रकों को किया आग के... - CG Sandesh

इलाके में दहशत : नक्सलियों का तांडव,चार ट्रकों को किया आग के हवाले

नारायणपुर / त्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीते रात नक्सलियों जमकर उत्पात मचाया है,बताया जा रहा है कि यहां नक्सलियों ने लौह अयस्क से भरी चार ट्रकों में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसके चारों ट्रक जलकर खाक हो गई… बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है…


जानकारी के मुताबिक घटना छोटेडोंगर इलाके थाना इलाक़े की है, जहां बीते रात नक्सलियों ने थाना से कुछ ही दूरी पर नारायणपुर,ओरछा मुख्य मार्ग में लौह अयस्क से भरी चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया, जिससे माइंस की चारों ट्रक जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक चारों ट्रक आमदई माइंस से लौह अयस्क लोड कर लौट रही थी,उसी दौरान नक्सलियों ने ट्रकों में आग लगा दी, बताया जा रहा है कि नक्सली शुरु से ही आमदई माइंस का विरोध कर रहे है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें