राजधानी में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच ... - CG Sandesh

राजधानी में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत दिल्ली से आए थे. 29 मार्च को शाम करीब 5.30 बजे उनकी मौत हो गई. जब वह खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय अचानक जमीन पर गिरे तो उन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया, लेकिन कोशिश विफल रही. पोस्टमॉर्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है. रायपुर में इस तरह का यह पहला मामला है.

 


50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत कल ही दिल्ली से अपने खिलाड़ी के साथ 30 मार्च से शुरू हुए एशियन अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता में पहुंचे हुए थे. जब टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत अपने खिलाड़ी को अभ्यास करा रहे थे तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें तत्काल सीपीआर देने की कोशिश की गई और हॉस्पिटल पहुंचाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका. शरद राजपूत दिल्ली की जाने-माने टेनिस परिवार के सदस्य थे.

टूर्नामेंट कोर्डिनेटर रूपेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि छग टेनिस संघ के महासचिव होरा के प्रयासों से उनके पार्थिव शरीर को समस्त औपचारिकता पूर्ण कर उनके दिल्ली से आये परिजनों को सौंपा गया. जो उन्हें शाम वायुमार्ग से दिल्ली लेकर रवाना हुए. रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं आईटीएफ जूनियर के पुरस्कार वितरण से पहले छग टेनिस के पदाधिकारियों और उपस्थित खिलाड़ियों ने उन्हें दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें