केक में जहर! बर्थडे का केक खाने के बाद बच्ची की मौत, ऑनलाइन ... - CG Sandesh

केक में जहर! बर्थडे का केक खाने के बाद बच्ची की मौत, ऑनलाइन किया था ऑर्डर

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल की बच्ची की मौत उसके जन्मदिन के दिन हो गई। परिवार वालों ने बच्ची के जन्मदिन के मौके पर ऑनलाइन केक मंगाया था, जिसे खाने के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बेकरी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बच्ची के जन्मदिन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने परिवार के साथ केक काटते व जश्न मनाते दिख रही है।

 

 

घटना के बाद बच्ची के दादा ने बताया कि 24 मार्च को शाम 7 बजे उसका जन्मदिन मनाया। उस रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दोनों छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। सौभाग्य से सबसे छोटी बेटी प्रेमन उल्टी करने के बाद बच गई। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बचाया नहीं जा सका।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें