कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया, मछुआरे भुगत रहे सज... - CG Sandesh

कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया, मछुआरे भुगत रहे सजा', पीएम मोदी का कांग्रेस बाहर तीखा हमला

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। पीएम ने लगातार तीसरी बार मेरठ से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने देश का एक अंग काट दिया है जिसकी सजा मछुआरे भुगत रहे हैं।

 


पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस इंडी गठबंधन देश की अखंडता और देश की एकता को तोड़ते रहे हैं। आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक द्वीप कच्छतीवु है, जिसे कांग्रेस ने कई दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप तो फालतू है।

कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया और उस द्वीप को भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस की रवैये की कीमत आज तक चुका रहा है। भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो उन्हें पकड़ लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाप का परिणाम है, कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगतते चले जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें