आज BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक, सीएम साय भी होंगे शामिल - CG Sandesh

आज BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक, सीएम साय भी होंगे शामिल

दिल्ली। BJP की मेनिफेस्टो कमेटी की आज सुबह 11 बजे बैठक होगी. जिसमें सीएम साय भी शामिल होंगे. बता दें कि शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का ऐलान किया है. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस समिति का संयोजक बनाया गया है. पीएम मोदी ने इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया है. ऐसे में बीजेपी अपने घोषणापत्र में GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता मतलब किसान और नारीशक्ति के लिए बड़े और लोकलुभावन वादे कर सकती है.

 


इस समिति का काम बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल होने वाले मुद्दों और वादों की पहचान करना है. गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने के लिए जनता की राय मांगी थी. इसके लिए पिछले महीने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दर्जनों वीडियो वैन को दिल्ली से रवाना किया था. जिनका काम पीएम मोदी के विकसित भारत के कामों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही बीजेपी के घोषणापत्र के लिए लोगों के सुझाव भी इकट्ठा करना था. बीजेपी ने एक करोड़ लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव इकट्ठा करने का टार्गेट रखा था.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें