बंगाल में भंयकर तूफान, 4 लोगों की मौत 200 घायल, कई घर हुए तब... - CG Sandesh

बंगाल में भंयकर तूफान, 4 लोगों की मौत 200 घायल, कई घर हुए तबाह

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भीषण तूफान ने कहर बरपाया। राज्य से आ रही खबरों के मुताबिक, इसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तूफान में कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई बिजली के खंभे भी उखड़ गए। जिला मुख्यालय शहर और कुछ दूरी पर स्थित मैनागुरी में भी तेज़ हवाएँ चलीं। पुलिस ने कहा कि कुछ इलाके जहां तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया, वे हैं राजारहाट, बार्निश, बकाली, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी।

 


मृतकों की पहचान 52 वर्षीय दिजेंद्र नारायण सरकार, अनिमा बर्मन (45), जगेन रॉय (72) और समर रॉय (64) के रूप में की गई। एक अधिकारी ने कहा, राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों को बुलाया गया है और बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें