ट्रांसफार्मर से सीमेंट से भरा ट्रक टकराया, 2 की मौके पर मौत - CG Sandesh

ट्रांसफार्मर से सीमेंट से भरा ट्रक टकराया, 2 की मौके पर मौत

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। बाग़ बस स्टैंड में सीमेंट की बोर‍ियों से भरा ट्रक बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए। हादसा ट्रैक का ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बाग बस स्‍टैंड पर सीमेंट से ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक घाटी की ढलान पर टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। अनियंत्रित ट्रक से सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा भिड़ा। जिससे तेज विस्फोट हुआ है। विस्फोट होने से बिजली के तार सड़क पर गिर गए हैं, जिससे वाहनों में भी आग लग गई है।

 

 

वहीं टैंकर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कुछ लोग घायल हुए हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें