कलेक्टर कार्यालय में लगी आग...डिप्टी कलेक्टर के केबिन में रख... - CG Sandesh

कलेक्टर कार्यालय में लगी आग...डिप्टी कलेक्टर के केबिन में रखे फर्नीचर और रिकार्ड जलकर हुए खाक

कोरबा :-  कोरबा कलेक्टर कार्यायल में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में आज सुबह अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी जब तक लोगों को होती, तब तक आन ने भयंकर रूप ले लिया और केबिन में रखे फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक हो गये। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

कलेक्टर कार्यायल कोरबा में आग लगने की ये घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग की बतायी जा रही है। पिछले तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज कलेक्टर कार्यायल खुला था। आफिस के कर्मचारी अधिकारियों के केबिन खोलकर साफ-सफाई करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान कलेक्टोरेट बिल्डिंग के गाउंड फ्लोर पर डिप्टी कलेक्टर विकास चैधरी के चेंबर में एकाएक आग लग गयी। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और चेंबर में रखे फर्नीचर के साथ ही दस्तावेज पूरी तरह से जल गये।


उधर सुबह के वक्त हुए इस आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल वाहन पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इस घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि एसी में शार्ट शर्किट होने की वजह से चेंबर में आग फैल गयी। फिलहाल इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है। लेकिन आग पर काबू पाने के दौरान कुछ देर के लिए कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें