CG में पुलिस की गुंडागर्दी जारी, बेकसूर को बेरहमी से पीटा - CG Sandesh

CG में पुलिस की गुंडागर्दी जारी, बेकसूर को बेरहमी से पीटा

कोरबा। दर्री थाना के प्रभारी प्रशिक्षु अधिकारी अविनाश कंवर ने एक कथित बेकसूर युवक पर अपना गुस्सा इस कदर उतारा कि उसे घातक चोटें आई है. दर्री थाना प्रभारी पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उन्हें मनोरोगी तक करार दे दिया. बताया गया कि महिला संबंधी अपराध के मामले में दर्री पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो उसके भाई को ही पकड़कर लाए और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित युवक का वीडियो वायरल हो रहा है.


एरिगेशन कालोनी निवासी पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी अविनाश कंवर ने भाई के न मिलने पर प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है. पीड़ित के पीठ, कमर के नीचे और कान में गंभीर चोट दिख रहे हैं. पीड़ित के भाई के नाम से एक महिला ने शिकायत कि शराब पीकर उसका भाई गाली गलौज कर रहा था. पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपी का घर तक दिखाने में पुलिस का सहयोग किया. पीड़ित की माने तो उसकी भाई को पकड़ने पुलिस आई हुई थी नहीं मिलने पर उसे लेकर गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. उसे पुलिस ने इतना मारा था की पूरे शरीर पर जख्म के निशान है. इतना ही नहीं पिटाई के दौरान युवक शौच तक कर डाला.

बताया यह भी जा रहा है कि पीड़ित युवक और उसका भाई आदतन बदमाश है और इलाके में काफी दहशत फैला कर रखे हुए हैं. युवतियां उन्हें देखकर घर से नहीं निकलती. इसी मामले में एक पीड़ित परिवार ने पीड़ित के भाई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया था. जिसके आधार पर पुलिस उसे पकड़ने गई हुई थी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें