दिल दहला देने वाला हादसा : सवारी से भरी ऑटो को डंपर ने मारी ... - CG Sandesh

दिल दहला देने वाला हादसा : सवारी से भरी ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डंफर ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मुहल्ले के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिस समय यह सड़क हादसा हुआ उस समय ऑटो रिक्शा में 8 यात्री बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 3 अन्य घायलों की स्थित चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें