मानहानि का भूपेश बघेल को मिला नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब - CG Sandesh

मानहानि का भूपेश बघेल को मिला नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने वकील सौरभ चौबे के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा है और 15 दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा है। दरअसल भूपेश बघेल ने कांग्रेस में कुछ लोगों को ''स्लीपर सेल'' बताया था। स्लीपर सेल वाले बयान के बाद उन्हें अब खासा विरोधों का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल भूपेश बघेल ने कहा था कि, कांग्रेस में कुछ लोग खराब नीयत से स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। वे पार्टी की बेहतरी नहीं चाहते हैं। उनका यह बयान उन कार्यकर्ताओं के लिए था, जो कि हाल ही में खुले मंचों पर बड़े नेताओं को निशाना साधते हुए अपनी बात रख चुके हैं। दरसअल स्लीपर सेल आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वालों की भाषा है। आतंकवादी संगठन में स्लीपर सेल आम आदमी की तरह काम करते हैं।


  This image has an empty alt attribute its file name is image-701x1024jpeg

 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें