स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव...अ... - CG Sandesh

स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव...अब केवल इतने घंटे ही संचालित होंगे केंद्र

 राजिम। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें। 8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है। 

अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। पहले 9:30 बजे से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी का संचालन होता था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें