रामनवमी 17 को, छत्तीसगढ़ के 60 हलवाई अयोध्या हुए रवाना, बनाएं... - CG Sandesh

रामनवमी 17 को, छत्तीसगढ़ के 60 हलवाई अयोध्या हुए रवाना, बनाएंगे भक्तों के लिए प्रसाद

रायपुर। 17 अप्रैल को राम नवमी का भव्य आयोजन पूरे देशभर में होगा. वहीं छत्तीसगढ़ में इसको लेकर उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है. राम नवमी के पहले ही छत्तीसगढ़ के लगभग 60 हलवाई अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं. ये सभी हलवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गांव कुनकुरी के पड़ोसी गांव के हैं.


सीएम साय के निज सहायक तुसली कौशिक ने बताया कि अयोध्या में रमेश भाई ओझा का नवरात्रि पर भजन का कार्यक्रम है. इसमें देश-विदेश से उनके श्रोता और सभी श्रद्धालु उपस्थित होंगे. लोगों में इसकी बड़ी उत्सुकता है. कौशिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ चूंकि राम जी का ननिहाल है. यहां से रसोइयों की टीम जो मुख्यमंत्री के निवास के बगल के गांव के लोगों की टीम रवाना की जा चुकी है. वह अपनी सेवाएं वहां पर देंगे और छत्तीसगढ़ इस मामले में राम जी के साथ अपना जुड़ाव प्रदर्शित करेगा. वहीं इन हलवाई के हाथों से बने प्रसाद का लाभ भक्त उठाएंगे.,

तुसली कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राम जी से अलग जुड़ाव है. यह उनका ननिहाल है. इससे पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह का वातावरण है. मुख्यमंत्री के निवास पर भी राम नवमी में एक विशाल श्रद्धालुओं की टोली उपस्थित होते हैं, जो वहां पर जाता है. वह लाल ही लाल ड्रेस में पहने हुए श्रद्धालु वहां भजन कीर्तन भाव विभोर करके अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं. वहां भी सप्तमी, अष्टमी और नवमी में विशाल धार्मिक आयोजन होते हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें