CG WeatherUpdate : मौसम का चढ़ा पारा, गर्मी से लोगों का हाल ब... - CG Sandesh

CG WeatherUpdate : मौसम का चढ़ा पारा, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, लेकिन 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम…

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेस भर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं रायपुर का भी अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शनिवार छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है। साथ ही रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आना भी शुरू होगा।


गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान होने लगे है। गरुवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेश में बारिश के आसार है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें