मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाषण वीडियो को एडिट कर किया वाय... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाषण वीडियो को एडिट कर किया वायरल..भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने दर्ज कराई FIR..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भाषण वीडियो एडिट कर उसे वायरल करने के खिलाफ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज करायी है। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज सिविल लाइन थाने पहुंचा और शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,निर्वाचन आयोग समिति प्रमुख विजय शंकर मिश्रा,सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, रसिक परमार प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता,अमित साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 3 अप्रैल 2024 को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है, जो न केवल आपत्तिजनक है, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है।


आवेदक उक्त कृत्य से निजी तौर पर बेहद आहत हैं और उन्हें मानसिक संताप हुआ है। अतः सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो निर्माता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करने एवं उक्त सोशल मीडिया साईट चैनल को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है इसीलिए अब वह इस प्रकार के कृत्य कर रही है यह कांग्रेस की हताशा, निराशा है। ऐसे कृत्य करने पर कांग्रेस के लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। कांग्रेस पूरी तरह से मानसिक दिवालियापन का शिकार है व राजनीति के निम्नतम स्तर पर उतर आई है।आदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश के सरल सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वीडियो एडिट करना जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें