केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जानिए बड़ी... - CG Sandesh

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जानिए बड़ी वजह…

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी प्रचार प्रसार में जुटी हुई है, इसी सिलसिले में प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों का आना जाना लगा हुआ है. वहीँ इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah’s Chhattisgarh tour cancelled) का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से यह दौरा स्थगित किया गया है।
 

बता दें कि 6 अप्रैल को गृहमंत्री कवर्धा में संतोष पांडेय के पक्ष में सभा करने वाले थे। इसे लेकर तैयारी पूरी हो गयी थी। लेकिन किसी कारण से उनका दौरा अब रद्द हो चुका है। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश के सीएम विष्णु देव संबोधित करेंगे.


11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग होगी। तो वहीं दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण (7 मई) में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें