दुर्ग पुलिस की है पैनी नजर : बुलेट से फटाखा फोड़ना पड़ा भारी,... - CG Sandesh

दुर्ग पुलिस की है पैनी नजर : बुलेट से फटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया 35 सौ रुपए जुर्माना

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर एवं सदानंद विन्द्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिको के लिए यातायात से संबंधित शिकायत एवं सुझाव संबंधित हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। इसी कड़ी में एक बार फिर आम नागरिक के द्वारा एक बुलेट वाहन चालक के द्वारा बुलेट वाहन से फटाका फोड़ते हुवे आम नागरिक को परेशान करता हुआ वीडियो प्राप्त हुआ था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। उक्त वाहन नंबर के आधार पर वाहन चालक पता कर वाहन चालक एवं बाईक को यातायात मुख्यालय लाया। 

वाहन चालक को एवं परिजन को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु समझाईस देते हुए अपने और मित्रों एवं आम नागरिको को ऐसे लापरवाहीपूर्वक न करने हेतु अपील की गई वाहन चालक के उपर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा लापरवाही पूर्वक वाहन चालन एवं बिना लायसेंस वाहन चालन के धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 3500/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें