बिजली गोदाम में भीषण आगजनी : मौके पर पहुंचकर सीएम विष्णुदेव ... - CG Sandesh

बिजली गोदाम में भीषण आगजनी : मौके पर पहुंचकर सीएम विष्णुदेव साय ने लिया स्थिति का जायजा,कहा-मामले की जांच की जाएगी

रायपुर। राजधानी रायपुर के बिजली गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में दिनभर अफरातफरी का महौल रहा. वहीं देर शाम सीएम विष्णुदेव साय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. सीएम ने कहा, यह दुखद घटना है. बड़ा नुक़सान हुआ है. मामले की जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

सीएम साय ने कहा, आग पर काबू पाने में जिला प्रशासन अमला और लोगों का बड़ा सहयोग मिला है. बड़ी संख्या में आसपास के लोगों को ख़ाली कराए थे. अब उनका विस्थापन किया जा रहा है. यह घटना जांच का विषय है. जांच के बाद रिपोर्ट अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान विधायक राजेश मूणत भी मौजूद रहे.

 


मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई. विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई. तेल के टैंकरों को खोल दिया गया, जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ. जिन लोगों को आर्थिक रूप से क्षति हुई है उसका आकलन किया जा रहा है. आग लगने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ट्रांसफार्मर गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए उन्होंने अपने सचिव पी दयानंद को भी घटना स्थल पर भेजा है. ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग आसपास के क्षेत्र में न फैले और इस हादसे से जनहानि ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें