बसना : भतीजे ने चाचा के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत - CG Sandesh

बसना : भतीजे ने चाचा के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

बसना के वार्ड नं. 04 में चाचा-भतीजे में विवाद के बाद मारपीट की खबर सामने आई है. दोनों में दीवाल तोड़कर खिड़की बनाने की बात पर विवाद हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 04 बसना निवासी हबीलाल साव ने पुलिस को बताया की वह बस स्टैण्ड के सामने फल ठेला चलाता है. 4 अप्रैल को सुबह करीबन 10:50 बजे उसका चाचा हेमन्त साव हबीलाल को बोला कि मेरा दीवाल है और उसे तोडकर खिडकी क्यों बनाये हो. इसी बात पर हेमन्त झगडा विवाद कर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मारपीट करते देखकर हबीलाल की पत्नि उत्तरी साव बीच बचाव करने आई तो उन्हें भी अश्लील गाली गलौच करते हुये फल दुकान में क्यों बैठती हो कहकर झगडा विवाद किया. मारपीट से उसे चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेमन्त साव 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें