बसना : सड़क हादसे में महिला घायल - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में महिला घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा निवासी महिला सड़क हादसे में घायल हो गई. महिला ने इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम पिरदा निवासी मंदाकिनी पात्रो पति मलय पात्र उम्र 40 वर्ष ने पुलिस को बताया की 10 मार्च को वह अपने पति मलय पात्र के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06 GS 1481 से पिरदा बाजार से घर लौट रही थी.

इसी दौरान बसलसिया खाई तालाब के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG04 GA 1540 के चालक मुकेश पटेल ने तेज रफ्तार एंव लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी, जिससे मंदाकिनी नीचे गिर गई. हादसे में मंदाकिनी को चोट आई है.

मंदाकिनी ने 06 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी मुकेश पटेल के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें