CSPDCL ने ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग की जांच करने उच्च स्... - CG Sandesh

CSPDCL ने ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी आग की जांच करने उच्च स्तरीय समिति गठित की, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय भंडार गृह में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है. समिति पांच बिन्दुओं पर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी.

समिति में कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा, अति. मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार, अतिमहाप्रबंधक (वित्त) गोपाल मूर्ति, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए.श्रीनिवास राव और अधीक्षण अभियंता डीडी चौधरी शामिल किए गए हैं.


समिति आग लगने के कारणों के संबंध में, दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी/ एजेंसी के संबंध में, दुर्घटना से कंपनी को वित्तीय एवं भौतिक रूप से हुई क्षति के संबंध में जांच करने के साथ भंडार गृह के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और भविष्य में इस प्रकार की अन्य दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए सुझाव देगी.

.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें