स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 7 महिला 2 पुरुष गिरफ्तार - CG Sandesh

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 7 महिला 2 पुरुष गिरफ्तार

इंदौर संयोगितागंज थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने उर्वशी परिसर के एक फ्लैट में दबिश देकर मौके से सात महिला और दो पुरुषों को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां पर दबिश दी। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि स्पा संचालक कौन है।

पुलिस का कहना है कि कुछ महिलाएं इंदौर की हैं और कुछ अन्य शहरों की रहने वाली हैं। यह महिलाएं इंदौर में काम की तलाश में आईं थी। पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है कि उन्हें इस काम में किस तरह से लाया गया है।

इंदौर के आसपास के जिलों में जिस्मफरोशी के कई रैकेट पहले भी पकड़ाए जा चुके हैं। बाहरी क्षेत्रों से महिलाओं को शहर में काम दिलाने के लिए लाया जाता है और फिर उन्हें गलत कामों में धकेल दिया जाता है।


अन्य सम्बंधित खबरें