बसना : आग में जलने से हुई मौत - CG Sandesh

बसना : आग में जलने से हुई मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा निवासी एक व्यक्ति की आग में जलने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को रात करीब 11:25 बजे ग्राम भालूपतेरा निवासी पंचु नायक पिता मुखराम नायक उम्र 50 साल आग में जल गया.

उसे इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें