पीएम मोदी कल बस्तर में करेंगे चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशी मह... - CG Sandesh

पीएम मोदी कल बस्तर में करेंगे चुनावी सभा, भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए करेंगे प्रचार

रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी कल बस्तर जिले के दौरे पर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी कल यानी सोमवार को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बस्तर जिले में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपने बस्तर जिले के दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से भाजपा को सभी 11 सीटों में जीत दिलाने की अपील करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें