बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी समेत ती... - CG Sandesh

बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी समेत तीन नक्सली मारे गए

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के नंबी व डोलीगुट्टा की पहाड़ियों व जंगल में नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 25 लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीन शव और एक लाइट मशीन गन, एक एके 47 आदि मिले हैं।


एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में प्लाटून नंबर 2 का कमांडर 25 लाख का इनामी सागर भी है। तेलंगाना की ग्रे-हाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस बल के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर सूचना के आधार पर दोनों राज्य की ओर से संयुक्त अभियान पर सुरक्षा बल को भेजा गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें