अश्लील तस्वीर खींचकर महिला सहकर्मी को किया ब्लैकमेल... वायरल... - CG Sandesh

अश्लील तस्वीर खींचकर महिला सहकर्मी को किया ब्लैकमेल... वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों में कमी की उम्मीद अब खत्म होती नज़र आ रही हैं. वजह यह हैं की कड़ी क़ानूनी करवाई के वावजूद आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला राजधानी रायपुर से हैं यहां एक युवक ने अपने सहकर्मी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हवस का शिकार बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। युवक चंदूलाल साहू शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता है। उसने अपने महिला सहकर्मी की पहले चुपचाप अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर हवस मिटाता रहा। युवती ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक चंदूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें