अप्रैल की गर्मी के बीच बदला छत्तीसगढ़ का मौसम ,अगले तीन दिनों... - CG Sandesh

अप्रैल की गर्मी के बीच बदला छत्तीसगढ़ का मौसम ,अगले तीन दिनों मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। अप्रैल की गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 से 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार तड़के रायपुर, गरियाबंद सहित कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी। मौसम बदलने से एक ही दिन में पारा करीब 5 से 10 डिग्री तक गिर गया।


शनिवार को बिलासपुर में दिन का तापमान 40.4 था जो रविवार को गिरकर 30.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। अंबिकापुर में दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री और पेंड्रारोड में दिन का पारा सामान्य से 11 डिग्री तक गिरा है। राजनांदगांव और बस्तर में ही दिन का तापमान ज्यादा नहीं बदला। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान लुढ़का है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें