हैंडपंप के पानी ने ले ली मासूम बच्चों की जान, तबीयत बिगड़ने ... - CG Sandesh

हैंडपंप के पानी ने ले ली मासूम बच्चों की जान, तबीयत बिगड़ने से 5 की मौत

गुरदासपुर।पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संघार जिले में एक हैंडपंप से दूषित पानी पीने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत हो गई।

सीमापार सूत्रों के अनुसार संघर में 4 से 8 साल की उम्र के 5 बच्चों की पास के हैंडपंप से पानी पीने से मौत हो गई। संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद उन्हें बुखार, दस्त और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।


इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुरीद भट्टी (8), मुमताज (3), राशिद अली (5), सानिया (4) और जमीरा (4) के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें