रायपुर के बिजली गोदाम में लगी आग का हुआ खुलासा... जानें कैसे... - CG Sandesh

रायपुर के बिजली गोदाम में लगी आग का हुआ खुलासा... जानें कैसे चिंगारी शोलो में बदली

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर में बीते शुक्रवार 5 अप्रैल को लगी भीषण आग का खुलासा हो गया है। कोटा CSPDCL स्टोर में कट आउट बॉक्स के पास आग शुरू हुई थी, जो झाड़ियों को जलाते हुए ट्रांसफार्मर और तेल के ड्रामों तक पहुंची थी। इस आगजनी से शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लापरवाही साफ नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CAPDCL) ने गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय भंडार गृह में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति पांच बिन्दुओं पर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। वहीं इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

10 कि.मी. दूर तक आसमान में दिखा धुआं

बता दें, इस भयानकआगजनी में 3 एकड़ के अंदर रखे सभी कार, बाईक, जेसीबी, सबकुछ जलकर खाक हो गया।  कई ट्रांसफर्मरों से अब भी धुआं निकल रहा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे गोदाम में आग लगी, जिसके बाद वहां रखे हजारों ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। आग इतना फैला कि 10 कि.मी. दूर तक भी आसमान में धुएं का गुबार दिखने लगा था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें