राइस मिल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने 4 घंटे में आग प... - CG Sandesh

राइस मिल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने 4 घंटे में आग पर पाया काबू, धान और बारदाना जलकर राख हो गए

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना संचालक ने जिला प्रशासन के अग्निशमन विभाग को दी. दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.


अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को रवाना किया. वहां जाने पर पता चला कि आग काफी बड़ी है. इसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया. आग इतनी भीषण थी कि धान और बारदाना जलकर राख हो गए, लेकिन दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया. इस दौरान 19 गाड़ी पानी आग बुझाने में लगे.

राइस मिल के मालिक छगन लाल चाड़क ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है. वो आग से नुकसान का पूरा आकलन नहीं कर पाए हैं, लेकिन 50-60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें