यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी - CG Sandesh

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

मध्यप्रदेश के डिंडोरी के मुसर घाट में एक यात्री बस आनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 29 लोगों के घायल होने की पुष्टि डिंडोरी एसडीएम ने की है बताया गया कि यात्री बस कुई माल से डिंडोरी आ रही थी जो मुसर घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई । इस बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों ने बताया कि बस में सवारियों को अधिक संख्या में बैठाया गया था वहीं बस मालिक और चालक की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना घटित हुई है ।

बताया गया कि इस रोड पर चलने वाले ज्यादातर वाहन ओवरलोड चलते हैं ,जिन पर डिंडोरी परिवहन विभाग ,यातायात विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है और अगर कार्रवाई की भी जाती है तो केवल खाना पूर्ति , जिसकी वजह से ओवरलोड वाहन जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ।और आए दिन यात्री दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं विगत दिनों हुए भीषण सड़क हादसे के बाद भी जिला प्रशासन सजग नहीं हुआ है । यही वजह से जिसके कारण आए दिन यात्रियों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है और कई यात्रियों की जान भी चली जाती है ।फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की खबर नहीं है ,हालांकि 29 लोगों के घायल होने की पुष्टि खुद एसडीएम डिंडोरी ने की है ,वही जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में बस चालक के खिलाफ डिंडोरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें