बसना : अवैध शराब मामले में एक महिला सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब मामले में एक महिला सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

बसना पुलिस ने 8 अप्रैल को तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस ने ग्राम छुहीपाली में अवैध शराब के मामले में आरोपी तुलसी राम राणा पिता वीर बहादुर राणा उम्र 38 साल के खिलाफ कार्रवाई की है. उसके कब्जे से बिक्री के लिए घर में रखे 4 लीटर महुवा शराब कीमती 800 रुपये को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

दूसरा मामला ग्राम सिंघनपुर का है, जहाँ आरोपी महिला जानकी नाग पति तिरिथ नाग उम्र 47 साल घर के बाड़ी में अवैध शराब बिक्री के लिए रखी थी. उसके कब्जे से 3 लीटर महुवा शराब कीमती 600 रुपये जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

इसी तरह बसना के सिटी ग्राउंड के पास मंजनीमाटी निवासी इन्द्रजीत धृतलहरे पिता सोहन उम्र 27 साल अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला, जिसके कब्जे से 2 लीटर 700 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 1350 रुपये जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया. तीनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 34 (ए) के तहत कार्रवाई की गई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें