CG : लाखों रुपए का वाटर एटीएम महीनों से बेकार...बस स्टैंड मे... - CG Sandesh

CG : लाखों रुपए का वाटर एटीएम महीनों से बेकार...बस स्टैंड में पानी के लिए यात्री भटकने को मजबूर

 बीजापुर। बीजापुर बस अड्डे में कहने को तो वाटर एटीएम के साथ सामान्य पानी की भी व्यवस्था की गई है. लेकिन इनके काम नहीं करने से गर्मी के दिनों में राहगीरों और बस यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.

बीजापुर शहर के मुख्य बस अड्डे से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर वाटर एटीएम लगाया गया है, लेकिन कई महीनों से खराब पड़ा है. इस बात की जानकारी संबंधित विभाग को तो है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों और आस-पास के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है.


बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि बीजापुर बस स्टैंड केवल नाम का ही बस स्टैंड है. यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है. उन्होंने बताया कि जो सुविधाएं यहां पर उपलब्ध थी, वह प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण असुविधाओं में तब्दील हो चुकी हैं. बस स्टैंड में एक नल नजर आते हैं, परंतु वह नल भी काम करता है. न पानी निकलता है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें