नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे जवान ने क... - CG Sandesh

नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, कारणों का नहीं चला पता

रायपुर। नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे पुलिस जवान के अंधाधुंध गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है, हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है. मामला राखी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14th बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए. गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है.

 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा में तैनात आरक्षक राकेश यादव के साथ अन्य तीन जवान भी सुबह ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस ने आरक्षक के पास से इंसास रायफल जब्त किया है. जिससे 12 राउंड फायरिंग की गई है. रायफल वन बाय वन मोड में थी. इसीलिए ऐसा माना जा रहा है कि आरक्षक ने जानकर 12 राउंड हवाई फ़ायरिंग की है

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है. किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें