छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे मई महीन... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे मई महीने में होंगे जारी, 14 अप्रैल तक ख़त्म होगा मूल्यांकन

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 मई तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकती है। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन का काम चल रहा है। मंडल चेयरमैन रेणु पिल्लै वीडियो कॉन्फ्रेंस कर केन्द्राध्यक्षों को 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।


रेणु पिल्लै मूल्यांकन को लेकर केन्द्राध्यक्षों से चर्चा कर रही हैं। उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 14 अप्रैल तक मूल्यांकन को खत्म किया जाए, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके। 10वीं और 12वीं के लिए अब तक लगभग 85 से 90 फीसदी मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। मूल्यांकन पूरा होते ही रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी की जाएंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हर हाल में 10 मई के पहले दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें